शर्मनाक हरकत : मेट्रो में महिला को देख हस्तमैथुन करने लगा शख्स, बेंगलुरू में सामने आई ये घटना…

मेट्रो में अश्लील हरकत के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब कर्नाटक के बेंगलुरू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो की तरफ से महिला यात्री के सामने हस्त मैथुन करने वाले सुरक्षाकर्मी के खिलाफ एक्शन लिया है। मामला 17 मार्च को जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन का है।


जानकारी अनुसार बेंगलुरु के जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि सुरक्षाकर्मी एक सिक्योरिटी गार्ड उसके सामने गंदी हरकत कर रहा था। मेट्रो प्रशासन ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया और सीसीटीवी समेत अन्य तथ्यों की जांच की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

सीसीटीवी वीडियो की हुई जांच

महिला ने पुलिस को बताया था कि जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर सिक्योरिटी गार्ड अपना प्राइवेट पार्ट को दिखाते हुए गंदी हरकत कर रहा था। महिला ने मेल कर इसकी जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। महिला की शिकायत की जांच की गई और आरोपी को हटा दिया गया। इसके साथ ही पुलिसिया कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।

नम्मा मेट्रो की तरफ से कहा गया है कि मेट्रो में महिला की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, घटना दोपहर में ही हुई थी। हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटना हो चुकी है। दिल्ली मेट्रो में एक शख्स यात्रा के दौरान हस्तमैथुन करते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद DMRC की तरफ से कार्रवाई की गई थी। अब बेंगलुरु से सामने आई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है।