Kuno National Park: मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया है जन्‍म, अब कूनो पार्क में 14 शावक

श्‍योपुर। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने 5 की बजाए 6 चीतों को जन्‍म दिया है। पार्क में निगरानी के दौरान चीते का एक और शावक मिला है। इसे मिलाकर कूनो नेशनल पार्क में शावकों की संख्‍या अब 14 हो गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर इस आशय की जानकारी पोस्‍ट की है। उल्‍लेखनीय है कि 10 मार्च को वन विभाग के अमले को गश्‍त के दौरान 5 चीता शावक ही नजर आए थे।

यह भी पढ़े : Accident News :यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 9 घायल, अयोध्या से आ रही थी

वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में इन शावकों सहित 27 चीते मौजूद हैं। कूनो नेशनल पार्क में गामिनी द्वारा जन्मे शावकों की खुशी एक सप्ताह बाद और दुगनी हो गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पोस्‍ट किया है कि कूनो प्रबंधन की खुशी का कोई अंत नहीं है क्योंकि गामिनी द्वारा जन्मे शावक 5 नहीं, बल्कि 6 हैं। गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है। गामिनी के छह शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।