IPL 2024 के लिए SRH ने नई जर्सी की लॉन्च, इस लीग की 2 बार की चैंपियन टीम से है मिलती जुलती

नई दिल्ली। SRH new jersey: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार, 7 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया। अपने सामान्य नारंगी टोन के साथ, ब्रांड ने जर्सी में काला पैटर्न यूज किया है। SRH की नई जर्सी SA20 लीग की बेहद सफल सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) जर्सी के समान दिखती है। सनराइजर्स हैदराबाद ने नई जर्सी को “फायरी हीट” नाम दिया है। इस नई जर्सी में नारंगी रंग का फाउंडेशन है और पूरे हिस्से में काले रंग की डिजाइन बनी हुई है। डिजाइन जर्सी को एक विशिष्ट और आकर्षक रूप देते हैं। जर्सी में नीचे की तरफ नारंगी रंग की पट्टी वाली काली लोवर है। बता दें कि यह सनराइजर्स ईस्टर्न केप की जर्सी से मिलती जुलती है। एडेन मार्करम की कप्तानी वाली SEC ने 2023 और 2024 दोनों में SA20 लीग जीती।

पैट कमिंस को नियुक्त किया है कप्तान

आईपीएल 2024 से पहले एसआरएच ने अपना कप्तान बदल दिया है। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को आगामी सीजन के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। सनराइजर्स ने कमिंस को आईपीएल ऑक्शन में 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

SRH टीम :-

अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडे, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।