Vedant Samachar

OMG! पत्नी अपने प्रेमी के साथ मना रही थी रंगरेलियां, तभी आ धमका पति, फिर जो हुआ सुनकर चौक जायेंगें आप…

Vedant samachar
3 Min Read

मुरादाबाद. पहले सौरभ हत्याकांड और फिर उसके बाद एमपी में राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को दहला रख दिया. दोनोंं मामले में पत्नी सोनम और मुस्कान ने अपने आशिक के साथ मिलकर बड़ी बेरहमी से अपने मौत की नींद सुला दी. अब ऐसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है. हर रोज ऐसे मामले देखने और सुनने को मिल रहे हैं कि पत्नियों के अफेयर की जानकारी पति को लगने पर पत्नियां जान से मारने की धमकी देती है या पति डर के मारे पत्नी का साथ छोड़ देते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया. इस दौरान पत्नी ने पति को धमकी दी कि उसे छोड़ दे नहीं तो प्रेमी से हत्या करा देगी.

बता दें कि पूरा मामला मझोला थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाले एक युवक की 2 साल पहले कुंदरकी क्षेत्र की एक युवती से हुई थी. शादी के बाद भी युवती किसी से फोन पर बात करती थी. जिसका विरोध करते हुए युवक ने अपने ससुरालवालों से शिकायत की. ससुरालवालों ने उसका साथ देने के बजाय उसे दहेज प्रताड़ना के आरोप में फंसाने की धमकी दे डाली. जिसके बाद वह शांत हो गया.

वहीं घटना के कुछ दिन बीत जाने के बाद जब युवक काम पर चला गया तो पत्नी ने फोन करके अपने प्रेमी को घर बुला लिया. इस बात की भनक जब पड़ोसियों को लगी तो मामले की जानकारी महिला के पति को दी गई. जिसके बाद पति मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया. जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बुलाया. पति-पत्नी और उसके आशिक को थाने ले जाया गया. जहां पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने आशिक को फोन करके बुलाया था. इस दौरान पुलिस ने समझाइश देकर सभी को छोड़ दिया. हद तो तब हो गई जब महिला घर पहुंची और पति से कहा कि मुझे छोड़ दे, नहीं तो प्रेमी से हत्या करा दूंगी.

Share This Article