जांजगीर :स्तुति महिला मंडल ने कराया वार्षिक खेल उत्सव

जांजगीर 22 फरवरी 2024 I अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय परिसर में स्तुति महिला मंडल (जूनियर क्लब ) द्वारा वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन कराया गया। स्तुति महिला मंडल की अध्यक्ष रितु रेड्डी की उपस्थिति में महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों के बीच स्पून रेस, रिले रेस, बलून रेस, फ्राॅग जम्प, स्लो साइकिल, बिस्कुट रेस एवं महिलाओं के बीच रेस, स्पून रेस, म्यूजिकल रेस कराया गया।

इस खेल स्पर्धा में बच्चे रेयांश रेड्डी, हार्दिक खैरवार, श्रुति पाठक, अक्ष देवांगन, आयांश सिदार, भूमिका साहू, नेहा गावड़े, यशु साहू, प्रेम उपाध्याय, दिव्यांश साई, राहुल चेस्कर, सोम साहू, अरुण किसान, देवांश हलदर,मानसी, तेजस, छाया,सीखा, टोस्टी, नयाॅन, अदिति, सृष्टि पाठक, समीर, यशु, जयंत विजयी रहे। इसके अलावा महिलाओं में रुबि चंद्राकर, हेमलता पैकरा,गीतांजलि साहू, कुसुम साहू, पायल विजेता बनीं। इस खेल आयोजन में स्तुति महिला मंडल की सचिव सीमा देवांगन, खेल प्रभारी अनुराधा खैरवार, सांस्कृतिक सचिव रंजना साय, कोषाध्यक्ष सुनीता ध्रुव ,सहसचिव हीना पाठक और मीरा सिंह की सक्रिय भागीदारी रही।