CM साय के जन्मदिन पर दीपक भारद्वाज ने बुजुर्गों को बांटे फल और मिठाइयां…

रायपुर,21 फरवरी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर भाजपा नेता दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने 21 फरवरी को श्याम नगर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को दवाईयां, फल एवं मिठाईयां बांटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना दी।

दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री साय एक सरल एवं सहज व्यक्ति है, जिन्होंने लगातार सालों से प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया है।