प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की यात्रा में आज नहीं होंगी शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शुक्रवार को शामिल नहीं हो सकेंगी। बता दें कि शुक्रवार को यह यात्रा मोहनिया पहुंची है।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ऐसे में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शुक्रवार को शामिल नहीं होंगी।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी कुछ दिन में सही होने के बाद ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। गुरुवार को यह यात्रा सासाराम में थी। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा मोहनिया होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी। प्रियंका गांधी को चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है। यह यात्रा यूपी में 8 दिनों तक रहने वाली है।