जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 अंतर्गत वृहद किसान सम्मेलन एवं कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

नवीन कृषि यंत्रों और तकनीकों की दी गई जानकारी, किसानों को किया गया सम्मानित

जांजगीर-चांपा 11 फरवरी 2024 I जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 के अवसर पर आज कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर में वृहद किसान सम्मेलन एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान सम्मेलन में नवीन कृषि तकनीको के साथ आधुनिक यंत्रों की जानकारी से अवगत होने के साथ उन्नत नस्ल के पशुओं को देखकर किसानों ने फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ पशुपालन को अपनाने की भी सीख ली। कृषक सम्मेलन में किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से फसलों को बीमारियों से बचाने, उत्पादन बढ़ाने का ज्ञान भी हासिल हुआ। कार्यक्रम में मछली पालन, सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने, कुक्कुट पालन करने, आधुनिक तकनीकों की जानकारी सहित अन्य वैज्ञानिकों द्वारा दी गई। एक ही स्थल पर कई जानकारियां मिलने पर किसानों ने खुशी जताई और इस तरह के आयोजन की खूब सराहना भी की।


कार्यक्रम में कृषि स्थाई समिति जांजगीर के सभापति राजकुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों का कार्य विस्तृत है उन्हें आधुनिक कृषि के बारे मे जितनी जानकारी हो प्रदान करें ताकि वे और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर सके। संगोष्ठी में अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया और आये हुए किसानों को कृषि यंत्रों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं उन्नतशील किसानों को साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि संबंधी विभिन्न विषयों की जानकारी किसानों को दी गई एवं कृषि संबंधी नवाचारों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही कृषि यंत्रों का जीवंत प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया।


कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से आये कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत तरीके से खेती करने के बारे में विस्तार से बताये साथ ही आये हुए प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से आए गजेंद्र चंद्राकर (कीट वैज्ञानिक), डॉ आरके नायक (कृषि अभियांत्रिकी) डॉ प्रदीप सिंह (मत्स्य वैज्ञानिक), डॉ मनीष सिंह अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय जांजगीर, अमर सुलतानिया, देवेश सिंह, सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना माखीजा, कृषि अधिकारी एमडी मानकर एवं कृषि विश्विद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख राजीव दीक्षित सहित प्रगतिशील कृषक राम प्रकाश केसरवानी दुष्यंत सिंह, शिवकुमार तिवारी, संदीप तिवारी, राजशेखर सिंह एवं राजेंद्र राठौर सहित कृषकगण उपस्थित थे।