रामलला के दर्शन करने जा रही UP सरकार, आज आधी रात से सिटी बस हड़ताल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रविवार को उत्तर प्रदेश की पूरी सरकार अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने जा रही है। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना भी साथ हैं।

जिस बस से विधायक निकले उस पर खूब फूल बरसाए गए हैं। शनिवार को विधान सभा अध्यक्ष ने सदन में सूचना दी थी कि कोई भी विधायक या मंत्री अपने वाहन से अयोध्या नहीं जाएंगे बल्कि बस की व्यवस्था की गई है। उन्हीं बसों में जाएंगे। उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की बहुत ज्यादा भीड़ उमड़ रही है।

उधर, लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट में दो सूत्री मांगों को लेकर वार्ता विफल हो गई। तीन विभिन्न संगठनों ने नगरीय बसों में पीआरडी परिचालकों के वर्ष 2010 से लगातार सेवा लेने के बाद सभी परिचालकों को उनके मूल विभाग में वापस किए जाने और संविदा चालकों-परिचालकों को जैम पोर्टल के जरिए फर्म का चयन करते हुए संबंध किए जाने के आदेश का विरोध कर रहे है। इसी मसले पर सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी से वार्ता हुई। सहमति नहीं बनने पर कर्मचारियों ने 11 फरवरी की मध्य रात्रि से कार्यबहिष्कार का नोटिस दिया है।