Vedant Samachar

OYO होटल में प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गई बहू, खिड़की से छलांग मार भागी, देखें वायरल वीडियो

Vedant Samachar
2 Min Read

बागपत,18जून 2025 VIDEO यूपी के बागपत जिले में मंगलवार (17 जून 2025) को ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ कि जिसने भी सुना, हैरान रह गया। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहित महिला को उसके ससुराल वालों ने उसके प्रेमी संग ओयो होटल के कमरे में दबोच लिया। लेकिन असली तमाशा तब हुआ जब महिला ने खुद को फंसता देख 12-13 फीट ऊंची होटल की खिड़की से छलांग मार दी और वहां से फरार हो गई। यह नजारा ससुराल वालों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग हैरत में हैं और चर्चा कर रहे हैं— इश्क और बेवफाई की ये कैसी कहानी?

जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके पति के रिश्ते में लंबे समय से खटास थी। दोनों की काउंसलिंग महिला प्रकोष्ठ में चल रही थी। मंगलवार को तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद पति नौकरी की तलाश में संभल चला गया और महिला बड़ौत के लिए बस में बैठी। लेकिन बड़ौत पहुंचते ही उसका इरादा कुछ और था। उसने अपने प्रेमी की बाइक पर बैठकर छपरौली रोड के ‘हॉलिडे होटल’ का रुख किया।

इतना ही नहीं, महिला की ये हरकत उसके देवर की नजर में आ गई। देवर ने फौरन पति को खबर दी और पति ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। फिर क्या था, पुलिस और ससुराली फौज होटल जा धमकी।

खिड़की से कूदने का रोमांचक सीन!

पुलिस और ससुराल वालों की दबिश से महिला के होश उड़ गए। घबराहट में उसने होटल की पिछली खिड़की से जान बचाने की कोशिश की और करीब 12-13 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। किसी फिल्मी सीन की तरह यह ड्रामा लोगों ने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड

Share This Article