Raipur News :CM साय ने किया झुमका जल महोत्सव का शुभारंभ

रायपुर,01 फरवरी । मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय गुरुवार को पहली बार कोरिया पहुंचे। यहां कोरिया जिले में जिला प्रशासन ने झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया है। विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में इस महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर लगभग 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें लगभग 58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।  

मुख्यमंत्री साय ने झुमका जल महोत्सव 2024 के अवसर पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।