हेल्लो…! डिप्टी CM साहब…..नमस्ते….मैं प्रदीप साहू..बोल रहा हूं…

कवर्धा,01 फरवरी  बुधवार देर रात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मोबाइल पर फोन आया। कबीरधाम जिले के ग्राम जेवडन निवासी प्रदीप साहू ने उन्हें कॉल किया था, और उन्हें अपनी परेशानी बताई। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदीप साहू से विनम्रता से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। विजय शर्मा कहा अगले यानी गुरुवार को मैं कवर्धा के दौरे पर रहूंगा। सुबह  11 बजे आपकी समस्याएं दूर हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने वायदे को पूरा करते हुए सुबह गुरुवार को सुबह प्रदीप साहू से कलेक्ट्रोरेट परिसर में भेंट की और उन्हें बैटरी चलित ट्राइसिकल भेंट की।

प्रदीप साहू मूलतः कबीरधाम जिले के ग्राम जेवडन का रहने वाला है। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। चल फिर नही पाने के कारण वह बहुत दिनों से परेशान था। उन्होंने इससे पहले बैटरीचलित ट्राइसिकल के लिए मांग की थी, उन्हें नही मिल पाया रहा था। ट्राइसिकल मिलने के बाद दिव्यांग प्रदीप साहू का आत्मविश्वास बढ़ गया है। वह बहुत खुश है। उन्होंने बताया अब आसानी से अपने घरेलू काम कर सकता है। प्रदीप साहू ने ट्राइसिकल मिलने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है।