अक्षय तृतीया से पहले गोल्ड ने मारी छलांग, 1.55 लाख के पार पहुंचा भाव, खरीदारों के सस्ते सोने की उम्मीदों पर फिरा पानी!

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: देश में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का रूख बना हुआ है। आज 16 अप्रैल की सुबह 24 कैरेट सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में भी 10-10 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बड़े शहरों में सोने के दामों में अंतर
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट का भाव 1,16,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।


आज मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,520 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,43,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का भाव 1,19,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।


अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,55,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,16,570 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

पिछले दिन की बड़ी तेजी और खरीदारी का असर
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में करीब 3,000 रुपये यानी लगभग 2% की तेज बढ़त दर्ज की गई थी। इसके बाद कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। अक्षय तृतीया से पहले ज्वैलर्स और स्टॉकिस्ट की मजबूत खरीदारी से मांग बढ़ी है, जिससे बाजार में तेजी बनी हुई है।

ग्लोबल फैक्टर्स और डॉलर की कमजोरी का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,795.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और संभावित समझौते की उम्मीद से बाजार में हलचल है। साथ ही डॉलर में कमजोरी भी सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रही है। इन वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है।

चांदी में भी तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। 16 अप्रैल की सुबह चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले इसमें 11,800 रुपये की बड़ी छलांग देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 78.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। कुल मिलाकर कीमती धातुओं में मजबूती का रुझान बना हुआ है।