VIDEO : बुलंदशहर से BJP का चुनावी शंखनाद, PM मोदी ने रैली में कही ये बड़ी बातें…

बुलंदशहर। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रोड शो किया, 13,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी और इसके बाद रैली को संबोधित किया। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।

बुलंदशहर रैली में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें –

आपका ये प्यार और आपका ये विश्वास…जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है।

विकसित भारत का निर्माण उत्तर प्रदेश के तेज विकास के बिना संभव नहीं है। आज बुलंदशहर में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम का हिस्सा बनकर काफी प्रसन्नता हो रही है।