Mahakal Temple Ujjain : गायक शान ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोले-सबके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की

 उज्‍जैन। गायक शान ने आज भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे महाकाल की भस्‍मारती में भी शाम‍िल हुए। बॉलीवुड अभिनेता शान गुरुवार सुबह महाकालेश्‍वर मंदिर पहुंचे। उन्‍होंने अपने परिवार के साथ भस्‍मारती में हिस्‍सा लिया। नंदीहाल से उन्‍होंने भस्‍मारती के दर्शन किए। उन्‍होंने सपरिवार गर्भगृह द्वार से भगवान महाकाल का पूजन किया।

महाकाल दर्शन और पूजा के बाद शान ने मीडिया से भी बात की। उन्‍होंने बताया कि वे दूसरी मर्तबा भगवान महाकाल का दर्शन करने आए हैं। शान ने कहा कि आज भस्‍मारती में शाम‍िल होकर उन्‍हें अलौकिक अनुभव हुआ है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस अनुभूति को शब्‍दों में व्‍यक्‍त नहीं किया जा सकता है। शान ने कहा कि उन्‍होंने भगवान महाकाल से सबके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।