KORBA NEWS : युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले हेडफोन लगाकर सुन रहा था गाना

कोरबा, 24 जनवरी। पेड़ पर एक युवक की लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों की नजर पड़ी और तब जा कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की गई। फांसी के फंदे से शव को नीचे उतर लिया गया है।

घटना रजगामार चौकी इलाके की है। जहां एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम संजय वर्मा बताया जा रहा है। जिसने किन कारणों से आत्महत्या की, इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का शव रजगामार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे एक बड़े मैदान में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। संजय ने आखिर किन कारणों से आत्महत्या की इस बात का पता नहीं लगाया जा रहा है। संजय द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात जैसे ही लोगों को पता चली वैसे ही भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर जब फांसी के फंदे पर लटके हुए युवक पर पड़ी तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देखते ही देखते लोग वहां एकजुट हो गए। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। बाइक युवक की थी।

 सूचना मिलते ही रजगामार पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। बयान भी दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि घर से किसी काम से कल दोपहर निकला हुआ था। घर वालों को लगा कि देर रात तक वह घर वापस लौट आएगा।

 बताया जा रहा है कि युवक अपने फोन पर उदासी भरा गाना चला रहा था और कान पर हेडफोन भी लगा रखा था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि संजय किसी बात को लेकर काफी परेशान था। इस कारण उसने खुदकुशी कर ली थी। रजगामार चौकी पुलिस की मानें तो घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किए गए हैं। मौत से पहले युवक ने मोबाइल पर किसी से बातचीत जरूर की होगी। इस आधार पर मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।