राजा दशरथ के कौन दो पुत्र जुड़वां थे, क्या आप जानते हैं रामायण से जुड़े इन सवालों का जवाब

इंदौर। 500 सालों की तपस्या सोमवार को पूरी हुई। अयोध्या में श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत संत और विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की गई। देश और दुनिया में उत्साह का माहौल है। हम आपके लिए रामायण से जुड़े कुछ सामान्य प्रश्न लेकर आए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप इन प्रश्नों का उत्तर आसानी से दे सकेंगे।

1. पारंपरिक रामायण की रचना किसने की थी?

उत्तर- ऋषि वाल्मीकि ने पारंपरिक रामायण की रचना संस्कृत में की थी।

2. लक्ष्मण को किसका अवतार माना जाता है?

उत्तर- भगवान राम को विष्णु और उनके भाई लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है।

3. माता सीता को किस देवी का अवतार माना जाता है?

उत्तर- माता सीता को अनघा का अवतार माना जाता है। यह देवी लक्ष्मी का दूसरा नाम है।

4. राजा दशरथ के चार पुत्रों में से कौन-से दो जुड़वां थे?

उत्तर- लक्ष्मण और शत्रुघ्न दोनों का जन्म राजा दशरथ की दूसरी पत्नी सुमित्रा से हुआ था।

5. भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता वनवास के दौरान किस जंगल में रुके थे?

उत्तर- भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता ने दंडकारण्य में अपना वनवास बिताया था।

6. रावण किस भगवान का भक्त था?

उत्तर- रावण लंका का राजा था और भगवान शिव का भक्त था।

7. भगवान राम के पिता का नाम क्या था?

उत्तर- भगवान राम के पिता का नाम दशरथ था। वह अयोध्या के राजा थे। उनकी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्र पत्नी थीं।

8. रावण किस वाद्य यंत्र को बजाने में निपुण था?

उत्तर- लंकापति रावण वीणा वाद्य यंत्र बजाने में निपुण था।

9. कैकेयी की पसंदीदा दासी कौन थीं, जो अपने चालाक स्वभाव के लिए जानी जाती थी?

उत्तर- मंथरा कैकेयी की दासी थीं। वह कैकेयी को यह मनाने के लिए जानी जाती थीं कि राम की जगह भरत को राजा बनाया जाए।

10. रावण के कितने भाई-बहन थे?

उत्तर- लंकापति रावण के आठ भाई-बहन थे। वे थे कुंभकर्ण, विभीषण, खर, अहिरावण, कुबेर, दूषण, खुम्बिनी और शूर्पणखा।