स्कूल से गायब बेटे के अपहरण में मां गिरफ़्तार, न्यायालय में होगा निर्णय

रीवा। जिले के सगरा थाना क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से स्कूल से लापता बच्चा अपनी मां के पास गुजरात के सूरत में सकुशल मिल गया है। पुलिस बच्चे के साथ मां और उनके परिचित को भी लेकर आई है। बच्चे को ले जाते समय वह व्यक्ति साथ मौजूद था जिस पर अपहरण के मामले में पुलिस उसको गिरफ्तार करेगी।

मां द्वारा बच्चे को लेकर जाने की जानकारी दी थी।

सगरा विद्यालय से 8 वर्षीय बच्चा 10 जनवरी को स्कूल से लापता हो गया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने स्कूल संचालक से पूछताछ की तो उन्होंने मां द्वारा बच्चे को लेकर जाने की जानकारी दी थी। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने तत्काल डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक के निर्देशन पर थाना प्रभारी सगरा मनीषा उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित कर बच्चे को बरामद करने के निर्देश दिए।

बच्चे की तलाश में पुलिस ने मां की लोकेशन सूरत

बच्चे की तलाश में पुलिस ने मां की लोकेशन ट्रेस की तो वह सूरत की निकली। तत्काल पुलिस टीम सूरत पहुंची, जिसने बच्चे को उसकी मां के पास से सकुशल बरामद कर लिया। मां सहित उसके परिचित को भी पुलिस रीवा ले आई, जिसके साथ महिला वहां रहती थी। रीवा से बच्चे को लेकर जाने में महिला का परिचित भी शामिल था। इस पर अपहरण के मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।

पति-पत्नी के बीच कई सालों से विवाद चल रहा था

महिला 2018 में लापता हो गई थी। उक्त महिला जून 2022 में वापस लौटकर आई और दो महीने ससुराल में रुकने के बाद अपने बच्चे को पिता के पास छोड़कर वापस चली गई थी। उसके बाद से बच्चा पिता के साथ ही रहता था। अचानक अब महिला बिना परिजनों की जानकारी के बच्चे को अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।