Bilaspur News: जल्द शुरू होगा जिले की अंडर 19 क्रिकेट टीम बनाने के लिए विशेष कैंप

बिलासपुर ,17 जनवरी I छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए सभी जिले की टीम बनाई जा रही है। इसी के तहत बिलासपुर की टीम के लिए 45 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है। वहीं अब इनका विशेष कैंप शहर के राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम में लगाया जाएगा। इसके बाद अंतिम 16 खिलाड़ियों का चयन कर टीम तैयार की जाएगी।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों अंडर 19 क्रिकेट टीम बनाने के लिए राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें चयनकर्ता के रूप में भूपेन्द्र पांडेय, बुरहानुद्दीन, सुशांत शुक्ला, रोहित ध्रुव और अभिनव शर्मा ने ट्रायल में शामिल 89 खिलाड़ियों के खेल का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान खिलाड़ियों का फिटनेस, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेट कीपिंग के प्रदर्शन को देखा गया। इसके बाद बिलासपुर की अंडर 19 टीम के लिए 45 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वहीं अब इनके लिए इस माह के अंत में राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम में विशेष कैंप का आयोजन होगा।

ये खिलाड़ी शामिल होंगे कैंप में

कैंप के लिए चयनित संभावित खिलाड़ियों में हर्षित सिंह, अभिषेक कुमार, कासिम मोहम्मद, अरमान पटेल, अशोक सिंह, अमन मौर्य, नागेश सिंह, अंकित कुमार, हिमांशु सिंह चौहान, वैभव जायसवाल, धनंजय नायक, रुद्र प्रताप सिंह, निशांत विश्वकर्मा, हिमांशु सिंह बघेल, ओम वैष्णव, अरविंद पाल, जितेश कुमार, विपिन विश्वकर्मा, उत्कर्ष तिवारी, मोहम्मद दानिश चौधरी, अखिलेश शर्मा, सैय्यद जेड अली, सौरव सिंह, कार्तिकेय अवस्थी, आशीष जांगड़े, दिव्यांश मिश्रा, मोहम्मद तकवीम, नादेश्वर कांत, उपेंद्र कुमार यादव, शैवाल सरकार, एम. गतिक राव, आदित्य श्रीवास्तव, परविंदर सिंह वालिया, अभ्युदय धर दीवान, समर्पित राज एंड्रयूज, विवेक यादव, आकाशदीप सिंह, राघव यादव, अक्षत श्रीवास्तव, आर्यन सिंह, मयंक सोनकर, अनुज चंद्रा, पार्थ उपाध्याय, ऋषभ शर्मा, अंतु यादव, युवराज सिंह ठाकुर, अक्षय राज दुआ, गर्वित चौधरी शामिल हैं।