रायपुर, 14 जून (वेदांत समाचार)। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर जमन अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 किलो 324 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2,80,000 रुपये है।
आरोपी जमन अली थाना पंडरी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, नारकोटिक एक्ट, मारपीट सहित अन्य मामलों के लगभग एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। इसके अलावा, कई मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है।
एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा जप्त कर लिया गया।
इस कार्रवाई में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय और थाना प्रभारी पंडरी निरीक्षक कमलेश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से गांजा बरामद किया।
आरोपी के कब्जे से जप्त किए गए गांजा की कुल कीमत लगभग 2,80,000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 139/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: जमन अली
- पिता: शराफत अली
- उम्र: 30 साल
- पता: ब्लॉक नंबर 14 मकान नंबर 10 बी.एस.यू.पी. कॉलोनी दलदल सिवनी ईरानी डेरा थाना पंडरी रायपुर
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
