जांजगीर चांपा, 28 मार्च (वेदांत समाचार)। भारत सरकार की रैंप योजना अंतर्गत सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले एनआईएमएसएमई हैदराबाद द्वारा सेक्टर स्पेसिफिक ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत 30, 31 मार्च एवं 1 अप्रैल को सीएमओ ऑफिस, शिवरीनारायण में 3 दिवसीय इको टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण तीन दिवस होगा, प्रशिक्षण तीन दिवस में सुबह 10:30 से शाम के 4:30 बजे तक आयोजित होगी ।
यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ शासन की उद्योग नीति 2024-30 के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें टूरिज्म से जुड़े स्थानीय उद्यमी, महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, टूर गाइड एवं युवा नाविक भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क होगा तथा प्रतिभागियों के लिए दोपहर भोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को इको टूरिज्म, होमस्टे, फार्म स्टे, नाइट कैंपिंग, ट्रैकिंग, अनुभवात्मक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, कला एवं संगीत पर्यटन तथा पाक कला पर्यटन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागियों को 30 मार्च को सुबह 10:00 से 10:30 बजे के बीच आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीएमओ ऑफिस, शिवरीनारायण में उपस्थित होना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड अनिवार्य है, साथ ही उद्यम पंजीयन हेतु आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक खाता विवरण की आवश्यकता होगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित हो सकें। अधिक जानकारी के लिए 7566 195551 पर संपर्क कर सकते हैं l
