Vedant Samachar

एम्बुलेंस से गांजा तस्करी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा में माल जब्त

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद, 28 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में एम्बुलेंस का इस्तेमाल कर गांजा तस्करी करने की बड़ी वारदात पुलिस ने पकड़ी। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और खल्लारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बोलेरो एम्बुलेंस से 20 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान चरौदा मोड़ पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो बोरे में गांजा पाया गया।

पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के दो आरोपियों सलमान खान और शिराज पठान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांजा के साथ बोलेरो एम्बुलेंस, नगदी और मोबाइल भी जब्त किए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये से अधिक है। वर्तमान में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article