प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर

कोरिया 06 जनवरी I कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम मदनपुर के फत्ते सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस भीम सिंह एवं ग्राम बडेसाल्ही के रतुराम की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सोमार साय के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।