Optical Illusion: क्या तस्वीर में छिपे नट क्रैकर को 6 सेंकड में खोज सकते हैं आप

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन ब्रेन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसे सॉल्व करने से कॉग्नीटिव हेल्थ को बढ़ती उम्र के साथ बेहतर रखा जा सकता है। दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन एक ब्रेन गेम होता है, जिसकी मदद से आपका दिमाग एक्टिव रहता है और ऑब्जरवेशनल स्किल्स, रीजनिंग स्किल्स और क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलता है। इस गेम को सॉल्व करने से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप चीजों को कितना अच्छा ऑब्जर्व करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन में आपके सामने एक तस्वीर दी जाती है, जिसमें कोई चीज छिपी होती है, जिसे ढूंढ़ना आपका चैलेंज होता है। इसलिए इसे सॉल्व करने से आप अपनी तेज नजरों का भी टेस्ट ले सकते हैं।

इसे रोज हल करना आपको इस गेम का मास्टर बना सकते हैं। वैसे आप अगर अपनी ऑब्जरवेशनल स्किल को परखना चाहते हैं, तो आपको इस चैलेंज को हल करने की कोशिश करनी चाहिए। तो क्या आप करना चाहते हैं आज का चैलेंज सॉल्व। मानना पड़ेगा कि आज का चैलेंज काफी मुश्किल है, लेकिन यह जितना कठिन है, उतना ही मजेदार भी हो सकता है। इसको सॉल्व करते वक्त आपकी दिमाग की काफी एक्सरसाइज हो सकती है, तो आइए जानते हैं कि आज का चैलेंज का क्या है। आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें कई क्रिसमस की चीजें दी गई हैं और इन्हीं चीजों में एक नट क्रैकर भी छिपा है। आपको इसी नट क्रैकर को खोजना है। लेकिन आपको इसे खोजने के लिए मात्र 6 सेकंड मिलेंगे। आपको इस समय के अंदर ही नट क्रैकर को खोजना है।

ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने का तरीका…

ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने के लिए दी हुई तस्वीर को दो हिस्सों में बांट लें और बारी-बारी से एक-एक हिस्से पर नजर मारें। इससे आप आसानी से अपना चैलेंज पूरा कर लेंगे।

क्या मिला इसका जवाब?

अगर आप इस चैलेंज को हल करने में सफल हुए हैं, तो मुबारक हो, आपकी ऑब्जरवेशनल स्किल्स काफी तेज हैं और आपकी नजरों से चीजों को छिपाना काफी मुश्किल है। लेकिन अगर आप इसका जवाब नहीं खोज पाए हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है, हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप तस्वीर को ध्यान से नीचे की तरफ देखेंगे, तो आप एक पोटली में नट क्रैकर छिपा हुआ पाएंगे। आप इसे आसानी से खोज पाएं, इसलिए हमने इसे लाल रंग से मार्क कर दिया है।