भाई ने अपनी ही सगी बहन के घर चोरी

अहमदनगर,05जनवरी I महाराष्ट्र के अहमदनगर में चोरी का एक अलग ही मामला सामने आया है। एक भाई ने अपनी ही बहन के घर सेंधमारी कर ली। उसने वहां रखे 26 तोला के सोने के जेवरात और ढाई लाख रुपये चुरा लिए। मजेदार बात ये है कि शख्स ने चोरी किए गए गहनों को अपने घर में नहीं रखा था। बल्कि, गिरवी रखवा दिया था। अहमदनगर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 26 तोला सोना बरामद किया गया है।