Vedant Samachar

UP Accident : प्रयागराज में श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम पलटी, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

Vedant samachar
1 Min Read

प्रयागराज, 13 जून। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में डीसीएम सवार 18 स्नानार्थी घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह पूरा मामला जिले के संगम क्षेत्र के बंधवा के पास का है। जहां, तेज रफ्तार डीसीएम अचानक अनियंत्रित हो गई। डीसीएम चालक कुछ समझ पाता कि उसे पहले गाड़ी पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एक व्यक्ति की हालत गंभीर


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पिकअप में कुल 18 स्नानार्थी सवार थे। हादस में सभी को चोटें आई है। 17 घायलों की हालत खतरे से बाहर है लेकिन एक की हालत गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Share This Article