कलेक्टर ने बिंजली और गढ़बेंगाल के धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

नारायणपुर । कलेक्टर अजीत वसंत ने बिंजली और गढ़बेंगाल के धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोसायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की जानकारी ली।

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर  वसंत प्रशासनिक अमले के साथ धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर जिले में धान खरीदी का जायजा ले रहे हैं। आज उन्होंने धान खरीदी केंद्र बिंजली और गढ़बेंगाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में टोकन पंजी, बारदाना पंजी, बारदाना गोदाम, धान बोरे की स्टेकिंग, ड्रेनेज और पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।

इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लिया। बिंजली धान खरीदी केन्द्र में 819 किसान पंजीकृत हैं, उनमें से 184 किसानों ने अब तक धान की बिक्री किये हैं। खरीदी केन्द्र से 1200 क्विंटल का धान उठाव किया गया है। कलेक्टर ने जिले के बाहर के मिलर्साें को भी धान उठाव करने के लिए संपर्क करने के निर्देश दिये। 

कलेक्टर ने तौले हुए धान को फिर तौलाया और धान की नमी की भी जांच की। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत की और धान बेचने आये किसानों के सामने ही तौले हुए धान को पुनः तौलाया, एक किलो से अधिक तौल पाये जाने पर बिंजली के खरीदी केन्द्र प्रभारी ठनेश चंदेल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम नारायणपुर को दिये। उन्होंने अपने सामने धान की नमी की भी जांच करायी। उन्होंने समितियों में किसानों के धान को तौलते समय तौल का पूरा ध्यान रखने और वास्तविक किसानों का ही धान खरीदने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में धान बेचने आये किसानों से वर्श 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि मिलने की जानकारी ली। बिंजली के किसान अरूणलाल चंदेल ने बताया कि मुझे दो वर्श की बोनस राशि 69 हजार 240 रूपये प्राप्त हुआ है। 

धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर को कृषकों ने बताया कि उन्हें धान बेचने में कोई समस्या नहीं आ रही है। बड़ी ही सरलता से उन्हें टोकन प्रदान किए जा रहे हैं और धान के तौल में भी कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। वे जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए किए गए इंतजामों से संतुष्ट हैं। कलेक्टर ने गढ़बेंगाल धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे नेलवाड़ के किसान मन्नूराम करंगा से धान बोनस राशि की जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि मुझे दो वर्श का बोनस राशि 6 हजार 315 रूपये प्राप्त हुआ है।

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी से खरीदी गई धान को पुनः अपने सामने माप तौलाया कराया, जो सहीं पाया गया। खरीदी केन्द्र प्रभारी ने बताया कि गढ़बेंगाल धान खरीदी केन्द्र में 14 गांव के 802 किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें से अबतक 326 किसानों ने धान का बिक्री किये हैं। इस धान खरीदी केन्द्र से 9360 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम प्रदीप वैद्य, जिला खाद्य अधिकारी एचएल डड़सेना, जिला विपणन अधिकारी लोकेश देवांगन और सहकारिता बैंक के नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी उपस्थित थे।