Vedant Samachar

CRIME NEWS : नाले में मिला महिला का नर कंकाल, फैली सनसनी…हत्या कर फेंके जानें की आशंका

Vedant samachar
2 Min Read

CRIME NEWS : नाले में मिला महिला का नर कंकाल, फैली सनसनी…हत्या कर फेंके जानें की आशंका : मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पास एक नाले में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कंकाल को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करके लाश को नाले में फेंक दिया होगा।

फिलहाल नर कंकाल किसी महिला का होने की बात कही जा रही है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि नर कंकाल महिला का है या फिर किसी पुरुष का है।

बता दें कि मेडिकल कॉलेज के पास रैन बसेरा के बगल से बह रहे नाले से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची गढ़ा थाना पुलिस ने सफाई कर्मियों को बुलाकर जब नाला में उतारा तो उसमें एक नर कंकाल मिला। नर कंकाल सुरक्षित निकालते हुए पुलिस ने फिलहाल उसे पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Share This Article