Crime News :ससुराल में रह रहे दामाद पर ससुर ने चाकू से किया हमला, सीने और पेट में एक के बाद एक कई वार किए, खून से लथपथ दामाद को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जबलपुर,26 दिसम्बर । संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहे दामाद पर रविवार रात ससुर ने चाकू से हमला किया। आरोपित ससुर ने दामाद के सीने और पेट में एक के बाद एक कई वार किए। खून से लथपथ दामाद को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपित ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कई बार खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि बेलबाग निवासी अमित सिंह बाइंडिंग का काम करता है। वह संजीवनी नगर के सागर कॉलोनी िस्थत ससुराल में रहता है। वह काम पर गया था। रात लगभग सवा 11 बजे वह ससुराल पहुंचा, तो मेन गेट अंदर से बंद था। उसने कई बार खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। तब अमित ने तेजी से गेट में धक्का मार दिया।

गुस्से से बाहर निकला और अपशब्द कहे

ससुर कल्याण सिंह चाकू लेकर गुस्से से बाहर निकला और उसे अपशब्द कहने लगा। अमित ने विरोध किया, तो कल्याण ने पहले तो गेट खोला। अमित कुछ समझ पाता, इसके पूर्व कल्याण ने अमित के सीने और पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही अमित जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर घर के अन्य लोग बाहर निकले। तत्काल अमित को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया।