भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च हुई ये इलेक्ट्रिक कारें, 7 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। आप इसका साफ असर इस साल देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि मार्केट में इस साल कई दमदार इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हुई है। अगर आप अपने लिए इस साल एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए इस साल लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट लेकर आए हैं।

MG Comet EV 

ये कार भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। ये एक छोटी बॉक्सी डिजाइन की हैचबैक कार है। अन्य मॉडलों की तुलना में ये छोटी दिखती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख (एक्स-शोरूम)है । इस कार का मुकाबला Tata Tiago EV  से है। डिजाइन इसका दमदार है और ईवी बाहरी तौर से दिखने में काफी आकर्षक है।

Tata Nexon EV Facelift 

2023 में इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन का आगमन हुआ था। ये देश की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 14.74 लाख (एक्स-शोरूम) है। ये एक बार चार्ज करने में 465 किलोमीटर तक का रेंज देती है। जबकि ये 8.9 सेकंड में 0- 100 किमी तक की रफ्तार पकड़ सकती है।  

BMW i7 

ये एक ऑल इलेक्ट्रिक सेडान कार है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 2.50 करोड़ रुपये है। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान कार को पावर देने के लिए 101.7 kWh बैटरी पैक  मिलता है। जो 560 किलोमीटर तक का रेंज जनरेट करती है। जो 657 बीएचपी अधिकतम पावर और 1,100 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

Mahindra xuv400 

महिंद्रा की एसयूवी को मार्केट में काफी अधिक पसंद किया जाता है। ये एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत ₹15.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें दो अलग -अलग बैटरी का ऑप्शन मिलता है। इस कार की कीमत 15.99 लाख रुपये है। इसमें दो अलग -अलग बैटरी का ऑप्शन मिलता है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 18.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Volvo c40 recharge 

भारतीय बाजार में XC40 रिचार्ज के बाद वोल्वो C40 रिचार्ज स्वीडिश लक्जरी वाहन निर्माता कंपनी भारत में दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। इस कार की कीमत 61.25 लाख रुपये है। इस कार का मुकाबला Kia EV6 और Hyundai Ioniq 5  से है।