गीता जयंती पर मुख्यमंत्री को शामिल होने निमंत्रण

रायपुर । जिओ गीता के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मित्तल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें गीता की प्रति भेंट की एवं 23 दिसंबर गीता जयंती के दिन 11 बजे होने वाले पाठ में सम्मिलित होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जिओ गीता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें गीता की प्रति भेंट की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का साल श्रीफल एवम् अग्रसेन माला से स्वागत किया। पदाधिकारीयो ने गीता जयंती पर पूरे विश्व में स्वामी ज्ञानानंद के निर्देशन में होने जा रहे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। गीता जयंती के अवसर पर पूरे विश्व में 23 दिसंबर 2000 के दिन ठीक 11 बजे 1 मिनट एक साथ गीता पाठ करने के लिए उनसे निवेदन किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में 

प्रदीप मित्तल नई दिल्ली (जीओ गीता के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री) 

सियाराम अग्रवाल रायपुर, (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष )

डॉ.अशोक अग्रवाल रायपुर (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन)

नेतराम अग्रवाल भिलाई, छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष 

सुनील रामदास अग्रवाल अध्यक्ष श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट

महेंद्र सेक्सरिया दुर्ग, प्रमुख सलाहकार

सुनील राम अवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट

मनोज अग्रवाल दुर्ग प्रदेश महामंत्री

अजय खेतान रायपुर विशेष आमंत्रित सदस्य