Chris Gayle की पारी पर भारी पड़ा Gautam Gambhir का अर्धशतक, 12 रन से हारकर गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) के एलिमिनेटर मुकाबले में रोमांच मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले में गौतम गंभीर और पार्थिव पटेल की टीमों के बीच जंग देखने को मिली। इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स 211 रन ही बना सकी। उसे 12 रन से शिकस्त मिली। गेल ने 84 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि, वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके।

गुजरात जायंट्स के कप्तान पार्थिव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंडिया कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी करने उतरे पूर्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर ने पुराने अंदाज में बैटिंग की। गंभीर ने 30 गेंद पर 51 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। रोमन पॉवेल ने 28 रन का योगदान दिया। बेन डंक ने 10 गेंद पर 30 तो चिपली ने 16 गेंद पर 35 रन की पारी खेली।

इंडिया कैपिटल्स ने दिया था 224 रन का लक्ष्य

इन पारियों की बदौलत इंडिया कैपिटल्स ने टीम ने 223 रन का विशाल स्कोर बना दिया। गुजरात जायंट्स की तरफ से आर अमृत और आर भाटिया को दो-दो विकेट मिले। प्रसन्ना, लड्डा और एस श्रीसंत को एक-एक विकेट मिले।

क्रिस गेल ने खेली तूफानी पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की। गेल ने चौकों और छक्कों से ही महज 13 गेंद में 60 रन ठोक दिए। क्रिस गेल ने 84 रन की पारी में 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। जब तक गेल क्रीज पर थे गुजरात जायंट्स की जीत आसान लग रही थी, लेकिन उडाना ने क्रिस गेल को पवेलियन भेजकर मैच में जान डाल दी।

इन दो गेंदबाजों ने पलट दी बाजी  

गेल आउट होने के बाद तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। इसके बाद केविन ओ ब्रायन ने गुजरात को जीतने की कोशिश की। केविन ओ ब्रायन ने 33 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। हालांकि, यह टीम को जीत नहीं दिला सका। ईश्वर पांडे ने उनकी पारी पर ब्रेक लगाया। इसके बाद गुजरात जायंट्स वापसी नहीं कर सकी और 12 रन से मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।