OMG! कोई पिलर के पीछे तो कोई सीट पर हो गया शुरू, एक ही वीडियो में दिल्ली मेट्रो के अंदर चार-चार अश्लील कपल

कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें स्कूल ड्रेस पहना एक लड़का दो-दो लड़कियों के साथ मेट्रो पुल के नीचे अश्लीलता करता दिखा था। लड़का बारी-बारी से दोनों लड़कियों को किस कर रहा था। ऐसे में अब एक और शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस बार एक ही वीडियो में चार कपल दिखे हैं जो पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता की सारी हदें पार कर दिए हैं।

कोई पिलर के पीछे तो कोई सीट पर हो गया शुरू
‘एक्स’ पर लैला नाम की एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर एक लड़का और लड़की दीवार के पीछे छिपकर खड़े हैं। दोनों ने एक दूसरे को जोर से पकड़ रखा है। वहीं वीडियो में आगे एक दूसरा कपल प्लेटफॉर्म पर ही एक पिलर के सहारे खड़ा है। कपल अंतरंग स्थिति में है।

लड़की को झुका कर किस


वीडियो में आगे ट्रेन के अंदर एक कपल सीट पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। लड़का लड़की को पकड़ कर झुकाया हुआ है और उसे किस कर रहा है। वो उसे ऊपर उठा कर दोबारा किस करता है। वीडियो में आगे एक और कपल दिखता है। जिसमें लड़का लड़की के सिर और गाल को छूता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो एक ही दिन में शूट किया गया है या अलग-अलग दिन इसकी जानकारी यूजर ने शेयर नहीं की है। ‘लाइव हिंदुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टिनहीं करता है।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक लड़का और दो लड़की पुल के नीचे अश्लीलता करते दिखे। लड़के और एक लड़की ने स्कूल ड्रेस पहन रखा था। वीडियो में देखा गया कि लड़का पहले एक लड़की के गर्दन पर किस कर रहा है। इसके बाद वो दूसरी लड़की के साथ अश्लीलता करता है और उसे गोद में उठा लेता है। किसी ने पिलर के पीछे छिप कर तीनों का वीडियो बना लिया।