10 नेता-कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला, PCC चीफ ने जिलाध्यक्ष भेजा नोटिस…

कवर्धा ,29 नवंबर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को नोटिस भेजकर जवाब माँगा है। दरअसल मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी समेत दस कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फरमान जारी कर दिया। लेकिन दूसरे ही दिन यानी बुधवार को नेताओं को निष्कासित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इस मसले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष होरीराम साहू से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सभी कार्यकर्ताओं के के निष्कासन को तत्काल निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है।



प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष से 24 घंटे के अंदर निष्कासित करने के कारणों को लेकर जबाव मांगा है। एक दिन पहले ही युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी समेत दस कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को बिना जानकारी दिए आदेश जारी कर दिया था।