KORBA :तबीयत खराब और पेट में दर्द होने पर डॉक्टर ने ग्रामीण को लगाया 4 इंजेक्शन, दर्द कम होने की बजाय बढ़ा, मौत, डॉक्टर पर FIR दर्ज

कोरबा,29 नवंबर । तबीयत खराब और पेट में दर्द होने पर एक डॉक्टर ने ग्रामीण को 4 इंजेक्शन लगा दिया। एक इंजेक्शन पेट में भी लगाया जिससे दर्द कम होने की बजाय बढ़ गया। इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते मरीज की मौत हो गई। अब पुलिस ने डॉक्टर पर जुर्म दर्ज किया है।


कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत ग्राम गुरुद्वारी निवासी भानूप्रताप ओट्टी को पेट में दर्द था। झोलाछाप डॉक्टर करण कुमार ने भगवान सिंह के घर में उसे 4 इंजेक्शन 3 नवम्बर को लगाया था। एक बांह , 2 कमर और 1 इंजेक्शन पेट में लगाया था। पेट में इंजेक्शन लगाने के बाद पेट दर्द और बढ़ गया। ग्रामीण की पत्नी सुकुल बाई ने झोलाछाप डॉक्टर करण को फोन लगाकर सुई के बारे  में बताया तब करण ने ध्यान नहीं दिया और उपेक्षित कर दिया।

इसके बाद भानुपूताप को पेंड्रा में डॉ. चदन तिवारी के अस्पताल में भर्ती कराया। 2 दिन इलाज के बाद बिलासपुर ले जाने की सलाह पर 7 नवंबर को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया लेकिन ठीक नहीं होने पर 17 नवंबर को घर वापस ले आए। 18 नवंबर को नोबेल अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया। इस बीच 20 नवंबर को सुबह 4 बजे भानुप्रताप की मौत हो गई। सुकुल बाई की रिपोर्ट पर पसान पुलिस ने करण कुमार के विरुद्ध धारा 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।