कलेक्टर ने असामयिक बारिश की सम्भावना को देखते हुए धान के सुरक्षित रखाव व बचाव के सभी जरूरी उपाय करने की निर्देश दिए

असामयिक वर्षा के कारण खुले में रखें धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें:- कलेक्टर श्री एल्मा

बेमेतरा 28 नवंबर 2023 I कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज मंगलवार को सवेरे-सवेरे जिले के सभी एस.डी.एम. धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों असामयिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए जिले के सभी धान उत्पार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में, सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले असामयिक वर्षा (बे-मौसम) बारिश के कारण धान खराब न हो, इसे ढकने के लिए तिरपाल, आदि के पुख्ता इंतजाम किए जाए।  


उन्होंने निर्देशित किया सभी धान खरीदी केन्द्र में खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर केप कव्हर से ढका जाएं। सभी अधिकारी धान खरीदी केंद्रों पर निरीक्षण कर मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर श्री एल्मा ने जिले के सभी एसडीएम से कहा कि धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था  सुनिश्चित करें। बारिश से धान को नुकसान नहीं होना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज अनिवार्य रूप से बनाएं। सभी धान खरीदी केन्द्रों में केप कव्हर पर्याप्त संख्या में रहें। केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए, निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उठाव करने वाले धान खरीदी केन्द्रों की सूची तैयार करें। जिससे उन धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव पहले किया जा सके।