KORBA : ओ.बी.सी.सर्वेक्षण में आवश्यक जानकारी अवश्य उपलब्ध कराएं

कोरबा 19 सितम्बर 2024 (वेदांत समाचार) I जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया है कि चूंकि शासन के निर्देशानुसार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) के सर्वेक्षण का कार्य प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है, इस हेतु संबंधित अधिकारी कर्मचारी व बी.एल.ओ. सर्वेक्षण का कार्य संपादित करा रहे हैं, अतः आग्रह है कि सर्वेक्षण हेतु आपके घर पहुंचने वाले सर्वेक्षणकर्ता अधिकारी कर्मचारियों को उनके द्वारा चाही गई आपके परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी अवश्य उपलब्ध करावें ताकि ओ.बी.सी.सर्वेक्षण का कार्य त्रुटिरहित रूप से सम्पन्न किया जा सके।