CG NEWS : शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखे कबाड़ को हटाने का दिया निर्देश... - vedantsamachar.in

CG NEWS : शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखे कबाड़ को हटाने का दिया निर्देश…

लोरमी,06अगस्त (वेदांत समाचार) । लोरमी में लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा और जोरदार असर देखने को मिला है. नगर के वार्ड क्रमांक 12 कुंदरापारा में कोतरी नाला और महामाया मंदिर के समीप हो रहे अवैध अतिक्रमण की खबर प्रकाशित होने के बाद राजस्व व नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कबाड़ को हटाने के निर्देश दिए हैं।दरअसल, कुंदरापारा के निवासियों ने दो दिन पूर्व ही महामाया मंदिर के पास अवैध कबाड़ी के भंडारण और नाले व शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर गौशाला निर्माण किए जाने की शिकायत एसडीएम से की थी। इस जनसमस्या को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

आज एसडीएम अजीत पुजारी के नेतृत्व में तहसीलदार चंद्रकांत राही और नगर पालिका सीएमओ चंदन शर्मा अपनी पूरी प्रशासनिक टीम और अमले के साथ खुद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करते हुए महामाया मंदिर के बगल में संचालित अवैध कबाड़ी के काम को तत्काल प्रभाव से हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।वहीं, कोतरी नाला के समीप अतिक्रमण कर बनाए गए गौशाला को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने न्यायसंगत और संवेदनशीलता भरा रुख अपनाया। गौवंश की सुरक्षा और समुचित व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गौशाला संचालक को कुछ दिनों की मोहलत दी है, ताकि गायों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा सके। तय सीमा के बाद वहां से भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।