बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू, 384 मीट्रिक टन का डीओ जारी

प्रभारी अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्ष

बेमेतरा 7 नवंबर 2023 I बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए एक नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते छह दिनों में 17534 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। किसानों से 127 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। इन छह दिनों में किसानों ने 17534 मीट्रिक टन उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है।


बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू हो गया है। इससे किसान और सहकारी समिति ने राहत की सांस ली है। उठाव होने से अब खरीदी केंद्रों में धान रखने के लिए जगह की कमी नहीं होगी। प्रभारी अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे है। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा  भी लगातार अधिकारियों के  सतत संपर्क में हैं।


बीते 01 नवंबर;(बुधवार) से पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्रों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। शुरुआत में जिले के 106 धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 448 पंजीकृत किसानों का  टोकन  कटा गया था। पहले दिन 409 किसानों से 18501 क्विंटल धान की खरीदी की गयी।


जिले में 01 नवंबर 2023 से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। जिसके तहत अब तक 127 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से कुल 17534 मे.टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिला खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी ने बताया कि उपार्जित धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 40 मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है एवं जिले के उपार्जन केन्द्रों से अनुबंधित मिलर्स द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से सीधे धान का उठाव हेतु 384 मे. टन का डी. ओ. जारी किया गया है जारी डी.ओ. के विरूद्ध मिलर्स द्वारा धान का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है।


जिले में खरीफ सीजन 2023-24 में जिले में 158529 किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया हैं। पिछले साल 1 लाख 53 हज़ार किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया था। जिनका रकबा 1 लाख 83 हज़ार 242 हेक्टेयर था। जो बड़ कर इस साल 1 लाख 85 हज़ार 928  हेक्टेयर हो गया है। इस साल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 802842 मैट्रिक टन है। पिछले साल अनुमानित लक्ष्य 679187 मैट्रिक टन था।