Breaking:भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस: पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को किया निलंबित

रायपुर, 20 सितंबर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू किया है। इसी क्रम में, पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा को नई किताबों को कबाड़ में बेचने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही बिलकुल नहीं होगी बर्दाश्त। इस मामले में अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को जांच का दायित्व सौंपा गया था।

जांच में दोषी पाए जाने के बाद, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि यह सुशासन की सरकार है और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है।

इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है।