उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किये रामलला के दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था टेका। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था टेका।

इसके बाद उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुक्ति के लिये पांच सौ वर्षों तक संघर्ष हुआ है। अयोध्या में रामभक्तों का खून भी बहा है। अब इस समय नरेन्द्र मोदी के सरकार में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसमें 22 जनवरी को रामलला के जन्म स्थान पर नूतन विग्रह विराजमान होने वाला है।