कटघोरा विधानसभा से CPIM प्रत्याशी जवाहर सिंह कंवर कर रहे सघन जनसंपर्क

कोरबा, 28 अक्टूबर। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी जवाहर सिंह कंवर का ग्राम बरपाली में घर घर जनसंपर्क अभियान। भू विस्थापितों के अधिकार के लिए संघर्ष का अभियान घर घर पहुंच रहा है।


सभी भू विस्थापितों को रोजगार,बसावट, मुआवजा,छोटे खातेदार किसानों को रोजगार, बेटियो को बसावट, शासकीय भूमि पे बसे परिवारों को पूर्ण मुआवजा और बसावट के अधिकार को दिलाने के लिए माकपा के प्रत्याशी जवाहर सिंह कंवर को मिलकर विधानसभा पहुंचाए।