कोरबा 03 अगस्त 2026 (वेदांत समाचार)। ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के कोसाबाड़ी पानी टंकी मुख्य मार्ग से एच.डी.एफ.सी. बैक तक वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के कोसाबाड़ी पानी टंकी मुख्य मार्ग से एच.डी.एफ.सी. बैक तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त नीरज कौशिक, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, मनमोहन, गोपाी, अमर सिंह, फिरतूराम, फिरत सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

