सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति SECL, कुसमुंडा, नेहरू नगर में आकर्षक पंडाल और माता के मनमोहक रूप को देखने भक्तो की लगी कतार

पहाड़ों की थीम पर विराजी देवी दुर्गा

आकर्षक लाइटिंग को देखकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

कुसमुंडा I शारदीय नवरात्रि की धूम इस बार कुसमुंडा में कुछ अलग देखने को मिली। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में चार दुर्गा पंडाल में देवी की पूजा धूमधाम से की जा रही है।इन चार पूजा मां शेरावाली मंदिर और मां कुशमुंडा दाई स्थाई मंदिर है वही अपराजिता सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नेहरू नगर व सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ,विकास नगर में वर्षो से की जा रही है।यह कहा जा सकता है की पहली बार चारो पूजा एक से बडकर एक की गई है जिसका मुख्य कारण स्थानीय प्रबंधन का सभी समितियों को सहयोग प्रदान करना है।

चारो पूजा पंडाल अपने आप में अनोखे है पर नेहरू नगर का पंडाल रामकृष्ण मठ के तर्ज पर बनी है जो पश्चिम बंगाल के नदिया जिला में स्थित है।साथ ही समिति ने मंच को पहाड़ों का आकार देते हुए एक थीम तैय्या किया है जिसे देख लोगो की आंखे थम सी गई।यह पूजा वर्ष 2005 से आरंभ हुई है और षष्ठी के दिन से देवी विराजती है।यहां का दैनिक भंडारा जिसमे श्रद्धालु बैठकर प्रसाद ग्रहण करते है जिसमे शामिल होने लोगो में विशेष रुचि नजर आती है।

विजयदशमी में बंग समाज की शादीशुदा महिलाएं देवी विसर्जन से पहले मां दुर्गा के साथ सिंदूर बरन करते हुए देवी को मुंह मीठा करते हुए एक दूसरे को मिठाई बांटते है और आपस में सिंदूर खेलते है।नेहरू नगर लोकल समिति के अध्यक्ष निर्मल बिस्वास से देवी विसर्जन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मंगलवार होने के चलते इस बार का विसर्जन दशमी में नहीं होगा बल्कि अगले दिन बुधवार 25.10.23 को किया जाएगा।