RAIPUR : दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधकर बच्चों ने लिया सद्गुणों के विकास का संकल्प... - vedantsamachar.in

RAIPUR : दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधकर बच्चों ने लिया सद्गुणों के विकास का संकल्प…

21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप आगामी 10 अगस्त से

रायपुर ,03अगस्त (वेदांत समाचार) । जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में बच्चों ने फ़्रेंडशिप डे मनाते हुए दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधा, और जीवन में सद्गुणों के विकास का संकल्प लिया। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जीवन में मित्रता गुरुदेव से करना श्रेष्ठ है, सैकड़ों बच्चों ने भी दादागुरुदेव से फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधकर जीवन में सत्य, करुणा, दया, सदाचार गुणों के विकास की प्रार्थना की। जैसे दादागुरुदेव ने उच्च संयम जीवन जिया था, दूसरों की भलाई के अनेक कार्य किये वैसे ही सांसारिक जीवन में हमारे उत्कृष्ट चरित्र का निर्माण होना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चों ने एकदूसरे को भी फ़्रेंडशिप सूत्र बांधकर सदैव आपस में भाईचारे से रहने का वादा किया। ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप 10 से 30 अगस्त तक होगा । प्रतिदिन रात्रि 8 से 9 बजे तक इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति होगी।