मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की अपनी तीसरी सूची…

इंदौर। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है।

इस सूची में प्रदेश की 30 सीटों से उम्मीदवार शामिल हैं। इंदौर-5 से विनोद त्यागी और उज्जैन उत्तर से विवेक यादव को टिकट दिया गया है।