CG News :मंत्री अकबर के चुनाव प्रचार का शुभारंभ शंखनाद से

कवर्धा,17 अक्टूबर  कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर के चुनाव प्रचार का शंखनाद ग्यारह ब्राम्हणों द्वारा स्वस्ति वाचन तथा शंखनाद करके किया गया। अवसर था कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित रैली के समापन अवसर का। भारत माता चौक पर विशाल रैली का।

यहां पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने कहा कि उन्होंने जनता के हितों के लिए भरपूर कार्य करने का प्रयास किया है। जो भी विपत्ति ग्रस्त परिवार थे उन्हें घर पहुंचा कर चार चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया।