CG News :मुस्ताक अली प्रधान व खुशबू जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर,17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा प्रदेश मुख्यालय से सूची अनुमोदित होने के पश्चात आज कर दी है।

इस कार्यकारणी में 41 संघठन जिलाध्यक्ष, 22 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 48 सचिव एवं 40 संयुक्त सचिवों के नाम शामिल किए गए हैं, सूची में काफी संख्या में महिला खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

प्रवीण जैन ने संघठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए वरिष्ठ कोच मुस्ताक अली प्रधान को प्रभारी महासचिव प्रशासन, जेबलिन खिलाड़ी सुश्री खुशबू जैन को प्रभारी महासचिव संगठन, मोहम्मद इमरान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मनोज बोथरा को कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत कर जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रवीण जैन ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी पदाधिकारी अपने जिलों में चुनाव अभियान की कमान संभाल ले तथा आम जनता को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देकर कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करें।