SECL मुख्यालय में नव नियुक्त अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय Induction Programme संपन्न, मानव संसाधन प्रबंधन और नई श्रम संहिताओं की दी गई जानकारी - vedantsamachar.in

SECL मुख्यालय में नव नियुक्त अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय Induction Programme संपन्न, मानव संसाधन प्रबंधन और नई श्रम संहिताओं की दी गई जानकारी

बिलासपुर, 02 अगस्त (वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के मानव संसाधन विकास संस्थान (MDI-HRD), बिलासपुर द्वारा नव नियुक्त Management Trainees (MTs) और Senior Officers (HR/Legal) के लिए आयोजित तीन दिवसीय Induction/Orientation Programme का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नव नियुक्त अधिकारियों को एसईसीएल की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संस्कृति, मानव संसाधन नीतियों, औद्योगिक संबंधों और संगठन की कार्यशैली से परिचित कराना था, ताकि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। समापन सत्र में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों से संवाद करते हुए एसईसीएल की भविष्य की कार्यदृष्टि साझा की और संगठन की प्रगति में मानव संसाधन विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि बदलते औद्योगिक परिवेश में मानव संसाधन विभाग संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने अधिकारियों से लगातार सीखने की संस्कृति अपनाने, नई श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने और एसईसीएल के विकास में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के पहले दिन Industrial Relations (IR), Manpower, NEE और CMPF विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों को विभागीय कार्यप्रणाली, मानव संसाधन प्रबंधन और संगठनात्मक प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे दिन भारत सरकार के पूर्व उप मुख्य श्रम आयुक्त डॉ. टी.के. पांडा ने Labour Reforms और New Labour Codes पर विशेष सत्र लिया। उन्होंने नई श्रम संहिताओं के प्रावधानों, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और कोयला उद्योग में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बदलते श्रम कानूनों के अनुरूप मानव संसाधन अधिकारियों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है और अधिकारियों को निरंतर नई जानकारियां सीखते रहना चाहिए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (MDI-HRD), विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और नव नियुक्त Management Trainees एवं Senior Officers (HR/Legal) मौजूद रहे। एसईसीएल द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से अधिकारियों को संगठन की कार्यसंस्कृति, मानव संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक संबंधों और नई श्रम संहिताओं की व्यावहारिक जानकारी मिली, जो भविष्य में उनके कार्य निष्पादन में सहायक होगी।