Vedant Samachar

CG BREAKING : अवैध कबाड़ पर पुलिस का शिकंजा, अलग- अलग कबाड़ियों से 22 लाख का कबाड़ समान बरामद…

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर चांपा,28मई 2025(वेदांत समाचार)। जिलें में अवैध रूप से लोहे के अवैध कारोबार करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कस्यप के मार्गदर्शन में तथा DSP कविता ठाकुर एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार नेतृत्व में जिले में अवैध कबाड़ियों के कारोबारियों के विरूद्ध औचक जिले में छापामारी कार्यवाही किया गया।

पुलिस की छापामार कार्यवाही में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी की टीम द्वारा ग्राम लछनपुर में संचालित आरिफ मेमन पिता कसीम मेमन उम्र 62 साल के गोदाम से लगभग 60 टन, मुकेश देवांगन पिता चंदराम देवांगन उम्र 49 साल निवासी बिरगहनी चौक गोदाम बिरगहनी चौक में 150 किलो समान बरामद किया गया।

इसी प्रकार थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी निवासी राधेलाल बरेठ के कबाड़ दुकान से 1.6 टन लोहे का कबाड़, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम गिधौरी निवासी एस रात्रे के कबाड़ दुकान से 7 टन लोहे का कबाढ़ समान बरामद किया गया है। थाना जांजगीर क्षेत्र के कबाड़ी दुकान भागीरथी कसेर निवासी लछनपुर, बंटी उर्फ असरफ खान निवासी जांजगीर अपने कबाड़ गोदाम से फरार मिले जिनके गोदाम नोटिस चिपकार गोदाम सीलबंद किया गया।

इसके अलावा अन्य कबाड़ का व्यापार करने वाले भागीरथी यादव पिता तिलक राम यादव निवासी लछनपुर, पिताम्बर सिंह राजपूत पिता दरबार सिंह लछनपुर एवं अन्य कबाडियों के भी दुकान में छापामारी की कार्यवाही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत कार्यवाही कर कबाड़ कारोबारियों को कबाड़ के वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नही करने से विधिवत् कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share This Article